WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Family Join Now

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: यूपीएमएसपी 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट ऐसे करें चेक

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डेट और यूपी बोर्ड रिजल्ट रिलीज होने का लाखों स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार है। उनका यह इंतजार अब समाप्त होने वाला है क्योंकि UP Board Result 2025 कुछ ही समय में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा रहा है।

बोर्ड स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के जरिए आसानी से UPMSP UP Board Result Check कर सकते है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को अभ्यर्थी केवल आधिकारिक पोर्टल से ही चेक कर सकेंगे, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है। साथ ही यूपी 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट चेक करने की सम्पूर्ण स्टेप बाय स्टेप जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी भी समय UP Board 10th, 12th Result 2025 जारी करने के संबंध में सूचना जारी कर सकता है। यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट और टाइम अधिसूचना में दिया गया है। बोर्ड द्वारा यूपी बोर्ड टेंथ और ट्वेल्थ रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली गई है अब किसी भी समय बोर्ड रिजल्ट पोर्टल पर जारी किया जा सकता है। छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 Highlight

OrganizationUttar Pradesh Secondary Education Council
Name Of ExamBoard 10th 12th
Exam Date24 February to 12 March 2025
StateUttar Pradesh (UP)
UPMSP Board 10th Result Date18 April 2025
UPMSP Board 12th Result Date18 April 2025
Passing Marks33%
CategoryUPMSP UP Board Result 2025

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 Latest Update

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10th And 12th Board Marksheet में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को अब ऐसी मार्कशीट दी जाएगी, जो किसी भी स्थिति में आसानी से कटेगी या फटेगी नहीं और ना ही पानी से गलेगी। सबसे अच्छी बात यह होगी कि यूपी बोर्ड मार्कशीट की फोटोकॉपी चाहे किसी भी प्रिंटर से ली जाए, मार्कशीट खराब नहीं होगी।

यूपी बोर्ड परिषद के इस ऐलान राज्य के 5437903 से अधिक स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। इस घोषणा के बाद UP Board Marksheet cum Certificate A-4 Size के होंगे।वहीं पहले बोर्ड मार्कशीट की साइज बहुत छोटी होती थी। बोर्ड मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट में कुछ सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं। इसमें जो मोनोग्राम लगाया जाएगा वह धूप में रखने पर लाल रंग का दिखाई देगा और छाया में आने पर इसका रंग बदल जाएगा। UP 10th 12th New Marksheet से अब किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।

साथ ही मार्कशीट में कुछ सुरक्षा उपाय इस तरह किए जाएंगे कि उसे सिर्फ अल्ट्रावॉयलेट किरणों से ही देखा जा सकेगा। मार्कशीट को खरोंचा और ओवरराइट नहीं किया जा सकेगा। इस सर्टिफिकेट पर वाटरमार्क और रेनबो बना हुआ होगा। ए-4 साइज मानक है और सभी बोर्ड इसी साइज में मार्कशीट जारी करते हैं। यूपी बोर्ड की मार्कशीट में कंटेंट बहुत ज्यादा है और जगह कम है। इस वजह से इसका लुक अच्छा नहीं है। इसलिए बोर्ड ने मार्कशीट का साइज बदलने का निर्णय लिया है, जो पहले की मार्कशीट की बजाय काफी बेहतर दिखेगा।

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 Date

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किसी भी समय UP Board 10th 12th Result Dare 2025 जारी करने के संबंध में अधिसूचना जारी की जा सकती है। इस अधिसूचना में बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय के बारे में जानकारी दी जाएगी। बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश 10वीं बोर्ड रिजल्ट और उत्तर प्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, जल्द ही किसी भी समय बोर्ड रिजल्ट रिलीज किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं 12वीं रिजल्ट एक साथ पोर्टल पर जारी किया जा रहा है, जिसे अभ्यर्थी अपनी कक्षा के रोल नंबर डालकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में 51.37 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। UP 10th 12th Result Live Update के लिए समय समय पर आधिकारिक पोर्टल चेक कर सकते हैं।

UPMSP UP Board 10th 12th e-Marksheet

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन माध्यम से UP Board E-Marksheet Download कर सकेंगे। वहीं बोर्ड की ओरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट कुछ समय बाद अपने-अपने स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे। इस बार बोर्ड ने मार्कशीट और सर्टिफिकेट में कई हाईटेक फीचर भी जोड़े हैं।

UP Board 10th And 12th Date घोषित करने के लिए बोर्ड द्वारा शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है, शासन की तरफ से स्वीकृति मिलने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। 10वीं-12वीं की करीब तीन करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक हुआ था। यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक कराई थी और 17 मार्च से यूपी बोर्ड प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन शुरू हुआ था। परीक्षाएं प्रदेश भर में कुल 8,140 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थीं।

How to Check UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025

यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • Step: 1 सबसे पहले आपको यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  • Step: 2 होमपेज आपको “UP 10th / 12th Result 2025 Link” का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • Step: 3 इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके “Login” पर क्लिक करना है।
  • Step: 4 इतना करते ही यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • Step: 5 बोर्ड रिजल्ट चेक करने के बाद आप इसका स्क्रीनशॉट लेकर या इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकलवा सकते है।

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 Direct Link

UPMSP UP Board 10th Result Link-1  Link-2  Link-3
UPMSP UP Board 12th ResultLink-1  Link-2  Link-3

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 – FAQ,s

UP Board 10th और 12th का Result 2025 कब आयेगा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा UP Class 10th and 12th Result 2025 अगले कुछ ही समय में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है।

UP Board 10th और 12th का Result 2025 कहां से चेक करूं?

बोर्ड स्टूडेंट्स UPMSP 10th 12th Result 2025 विभिन्न बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक पोर्टलों दे चेक कर सकते है जिनका सीधा लिंक इस लेख में दिया हुआ है।

UP Board Result 2025 चेक करने के लिए क्या क्या डिटेल्स चाहिए?

छात्रों को UPMSP Board Result 2025 Check करने के लिए अपनी कक्षा के रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

यदि रिजल्ट वेबसाइट नहीं चल रही है तो मैं अपना बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करूं?

अगर UP Board Result Official Website अधिक ट्रैफिक के कारण नहीं चल रही है, तो ऐसी स्थिति में आप अपना UPMSP UP 10th Board Result अथवा UPMSP UP 12th Board Result अपने फोन से SMS के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको इस फॉर्मेट में “UP10ROLL NUMBER” या “UP12ROLL NUMBER” लिख कर इसे 56263 नंबर पर SMS के रूप में भेजना होगा, इतना करते ही आपको वापस SMS के रूप में रिजल्ट मिल जाएगा।

Leave a Comment